
शिवपुरी। कोलारस की लुकवासा चौकी के तहत आने वाले ग्राम भभूका कनावदा में रास्ता रोककर पति-पत्नी की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी महिला सबरजीत कौर पत्नी हरदेवसिंह (58) निवासी भभूका कनावदा ने सोमवार को चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में रहने वाले लख्खा उर्फ लखविंदरसिंह व बाहो कौर ने जब वह अपने घर जा रही थी तब उक्त लोगों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगे। जब मैंने गाली-गलौंज करने का कारण पूछा तो उन्होंने डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। जब मुझे बचाने के लिए पति हरदेव आए तो उनकी भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। घटना में पति व पत्नी को कोहनी व शरीर में चोट आई है।






Be First to Comment