Press "Enter" to skip to content

तीन युवकों से मिलकर महिला के साथ की मारपीट

शिवपुरी। जिले की सीहोर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम धमधोली में सोमवार को खेत में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें तीन युवकों ने मिलकर महिला की मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गए और उसके शरीर पर मेंदी चोटें आईं हैं। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि रामसखी पत्नी मनीराम परिहार ने की शिकायत में बताया कि उसके खेत में पास वाले खेत की मेड़ टूटने से पानी भर रहा था जिसको बंद करने के लिए महिला ने खेत में कार कर रहे माखन, राजू, सुरेन्द्र परिहार निवासी धमधोली से कहा तो उन्होंने पानी को रोकने से मना कर दिया और महिला के साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब महिला ने गाली-गलोंज करने से मना किया तो आरोपियों ने एक राय होकर महिला की मारपीट कर दी जिससे महिला के वाएं हाथ की कोहनी, वाय कान के पास मूदी चोट आई है। महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!