Press "Enter" to skip to content

डीजल का अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 7 ड्रम जब्त

शिवपुरी। करैैरा थाना क्षेत्र के कॉलेज तिराहे पर कल शाम पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी को पिकअप वाहन से अवैध रूप से डीजल ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 ड्रम डीजल जब्त किया है। उक्त आरोपी झांसी से डीजल भरकर शिवपुरी की ओर जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 285, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करैरा पुलिस ने कल शाम कॉलेज तिराहे पर चैकिंग कर रही थी जहां झांसी की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 0983 शिवपुरी की ओर जा रहा था जिसे पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें सात ड्रमों में 1400 लीटर डीजल भरा मिला। जिसके परिवहन संबंधी कागजात पुलिस ने पिकअप चालक पटेल उर्र्फ दीपक शर्र्मा पुत्र किशन उर्फ  रामकिशन लाल शर्र्मा निवासी संगेश्वर रन्नौद से मांगे तो आरोपी उक्त कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित डीजल से भरे ड्रमों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!