Press "Enter" to skip to content

सौतेले मां-बाप के दुव्र्यवहार से आहत बालिका पहुंची शिवपुरी, सीडब्ल्यूसी ने भेजा अल्प आवास गृह ग्वालियर

शिवपुरी। अपने सौतेले माता-पिता के अत्याचारों सेे तंग आकर 17 साल की नाबालिग बालिका पानीपत हरियाणा से भाग कर ट्रेन द्वारा शिवपुरी पहुंची। शिवपुरी में बाल कल्याण न्यायालय के आदेश पर उसे ग्वालियर के अल्प आवास गृह भेज दिया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना प्रभारी जयसिंह यादव को गुरूवार को एक रामनिवास नामक व्यक्ति  ने नाबालिग युवती को सौपते हुए कहा था कि वह उसे ट्रेन में मिली है तथा अपना नाम व पता पानीपत हरियाणा का बता रही है। इस पर थाना प्रभारी ने उक्त बालिका को चाईल्ड लाईन के जिला कॉर्डीनेटर नवी अहमद के सुपुर्द किया। जहां से मेडीकल परीक्षण के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति को उक्त बालिका ने अपनी व्यथा बखान की और उसके बयान के लिए गए। इसके बाद उक्त बालिका को न्याायालय बाल कल्याण के आदेश पर अल्प आवास ग्रह भेज दिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!