
ग्वालियर :- आसमान पर छाए घने व काले बादल अंचल को राहत देने के लिए सोमवार की सुबह आधे घंटे के लिए जमकर बरसे बदरा। इसके बाद दिन भर रिमझिम टिपटिप का दौर चला। मौसम विभाग ने सोमवार को कुल 16.6 मिलीमीटर बारिश आंकी है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि उमस से राहत नहीं होने से घरों में अंदर बैठना मुश्किल सा रहा। उधर रिमझिम फुहारों का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासी भी छत व खुले में पहुंचकर खूब भींगते और मस्ती करते हुए देखे गए। वहीं दो पहिया वाहन चालक सडक़ों पर भींगते हुए मोसम का लुफ्त उठाते नजर आए तो कई लोग बारिश को देखकर घर से ही नहीं निकले।
पांच अंक कम हुआ दिन का तापमान स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक सोमवार को बीते दिन की अपेक्षा दिन का तापमान करीब पांच अंक घट गया बीते दिन रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लेकिन सोमवार को 4.8 अंक कम होकर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लेकिन सोमवार को 0.3 अंक बढक़र 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को सुबह की आद्र्रता 84 प्रतिशत तथा शाम की आद्र्रता 94 फीसदी आंकी गई।
स्कूली बच्चे दोनों वक्त भींगे
कई बच्चों ने सोमवार को स्कूल में प्रवेश का पहला दिन था, और वह सज धज कर स्कूल जाने के लिए निकले ही थे कि बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर की पाली में जाने वाले बच्चे भी भींगते-भींगते स्कूल पहुंचे। उधर शाम को भी घर आते समय आखिर फिर से स्कूली बच्चों को भींगना पड़ा। आखिर बच्चों ने रिमझिम फुहारों में भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया और फुल मस्ती करते नजर आये
के नहीं हो सके दर्शन
सोमवार को सुबह से ही बादलों ने काली घटाओं ने सूर्य देव की किरणों को छिपाए रखा जिससे दिन भर अंधयारा सा छाया रहा। हालांकि बीच-बीच में फुहारों का भी क्रम जारी रहा। आखिर शहरवासियों को भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो सके। जबकि इन्द्रदेव ने सोमवार को दिनभर शिव अभिषेक किया। रिमझिम टिपटिप से दिन भर समूचा शहर तरबतर होता रहा।






Be First to Comment