Press "Enter" to skip to content

अवैध रूप से सागौन की लकड़ी चिरान करते आरा मशीन जप्त- पिछले काफी लंबे समय से हो रहा था अवैध कारोबार- भारी संख्या में हरे पेड़ भी कटने को तैयार रखे मिले

खनियाधाना , पिछले काफी लंबे समय से नगर सहित पूरे अंचल में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर हो रही बेशकीमती सागौन की लकड़ी की चिराई व कटाई की सूचनाओं के बाद आज वन विभाग व प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए खनियाधाना नगर के मायापुर रोड पर चल रही एक आरा मशीन को जब्त कर कार्यवाही की ।  जानकारी के मुताबिक आज दिनॉक-06/07/2017 को वन परिक्षेत्राधिकारी पिछोर श्री अनुराग तिवारी को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खनियॉधाना मे मायापुर रोड पर तालाव के पास जो आरा मशीन लगी हुई है उसके द्वारा अवैध रूप से सागौन की लकडी की चिराई की जा रही है सूचना के आधार पर रेन्ज अॉफीसर पिछोर द्वारा वन एवं राजस्व विभाग की एक टीम का गठन कर मौके पर भेजा तो वहॉ सागौन की लकडी चिर कर जा चुकी थी मौका स्थल पर चिरान की वैस्टेज फन्टे पडे हुये थे । आरा मशीन संचालक किशोरीलाल झा से आरा मशीन पर चिरान पंजी मंगवाकर निरीक्षण किया तो जुलाई माह आज तक कोई प्रविष्टि नहीं लिखी मिली जबकि मौके पर मशीन चालू पाई गयी।  पंजी रजिस्टर में सागौन से संवंधित कोई भी प्रविष्टी नही पाई गई एवं लेखा अपूर्ण मिला जिससे प्रथम द्रष्या सागौन का अवैध चिरान करना पाया गया जिस पर टीम द्वारा मौके पर सागौन चिरान के फन्टे आरामशीन से संवंधित लेखा एवं आरामशीन के दोनो व्हील(चक्के)जप्त कर संचालक किशोरीलाल पुत्र आसाराम झा निवासी खनियॉधाना के विरूद्ध म.प्र. काष्ट चिरान अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रं.350/19 दिनॉक-06/07/2017 कायम किया गया जप्ती कार्यावाही मे तहसीलदार जे. एस. अपोरियार , डिप्टी रेन्जर चौपड़ा खनियॉधाना के साथ वन रक्षक कुलदीप सिंह गौर,अवधेश सिंह एवं राजस्व विभाग से पटवारी नन्दराम आदिवासी,अनिल इक्का आदि ने जप्ती कार्यावाही की।

क्षेत्र में चल रहीं दर्जनों अवैध आरा मशीनें
सूत्रों के मुताबिक आज जिस आरा मशीन पर कार्यवाही हुयी वह कागजों में तो वैध तरीके से चल रही थी लेकिन उस में लंबे समय से सागौन जैसी बेशकीमती लकड़ी का अवैध रूप से काटने का काम चल रहा था लेकिन खनियाधाना तहसील में आज भी ऐसी दर्जनों आरा मशीन अवैध रूप से संचालित हो रही हैं जिनसे प्रतिदिन हजारों पेड़ अवैध रूप से काटे जा रहे हैं । क्षेत्र के मुहारी , वसाहर , खिरकिट , पिपरोदा , पिपरा , अछरौनी आदि गाँवों में ऐसी मशीनें प्रशासन व वन विभाग की अनदेखी से बेरोकटोक अवैध लकड़ी काटने में लगी हैं इनके खिलाफ भी कार्यवाही की आवश्यकता है !
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!