Press "Enter" to skip to content

आधी रात के बाद दो नाबालिग घर से लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से रही है यहां दो नाबालिग आधी रात के समय अपने घर से लापता हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सतनबाड़ा क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बीते रोज रात के समय अपने घर से लापता हो गई। परिजनों को दोनों नाबालिग के लापता होने का पता नहीं चला। सुबह जब उठे तो देखा कि नाबालिग घर पर नहीं है तो आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पुत्रियों को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!