Press "Enter" to skip to content

रेवॉलन फैशन शो का आयोजन, रेम्प पर युवतियों ने बिखेरे जलवे / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए रेवलॉन फैशन सेमीनार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल ठाट-बाट झांसी रोड़ शिवपुरी पर किया गया। यहां कार्यक्रम में श्रीगणेशा ब्लेस्ड स्कूल की प्राचार्य श्रीमती गुप्ता मौजूद रही जिन्होंने फैशन को प्रदर्शित करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयेाजन समिति के द्वारा बेहतर व्यवस्थाओं को सराहा।

इस दौरान इस कार्यक्रम में फैशन शो, रेम्प वॉक, सौदर्य सेमिनार जैसी गतिविधियां हुई जिसमें रेवलॉन द्वारा आयोजित इस सेमीनार में ब्यूटीशिन निदा खान द्वारा उपस्थित महिलाओं को फैशन का लाइव डेमो दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में रेम्प पर युवतियों के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमे शहर की युवा मॉडल्स ने रेम्प पर चल कर जलवे बिखेरे।

इस कार्यक्रम में आधुनिक नृत्य भी युवतियों ने प्रस्तुत किये गए जिस पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर तालिया बजाकर युवतियों को प्रोत्साहित किया गया। मिस शिवपुरी के रूप में जोया जाफरी और रनर अप रही क्रिस्टल हाशमी रहीं। अंत मे अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में निकिता गुप्ता प्रतिनिधि रेवलॉन  की ओर से मौजूद रही जिन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार प्रदर्शन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!