Press "Enter" to skip to content

बिस्किट खिलाने के बहाने 6 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म

 पिछोर- पिछोर   थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भगुनपुरा में एक 6 वर्षीय मासूम के साथ उसी गांव के रहने वाले युवक दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने मामले युवक के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से युवक फरार है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ग्राम भगुनपुरा की बालिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी वहां गांव का ही रहने वाला बादाम पुत्र परमा आदिवासी (20) वहां आया और बालिका को बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया और वहां से भाग गया। बालिका रोती हुई अपने घर आई और अपने मां को सारी घटनाक्रम के बारे में बताया। इस पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!