Press "Enter" to skip to content

पांच दिवसीय योग ध्यान शिविर 3 अगस्त से

खनियाधाना :-  खनियाधाना नगर वासियो को नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर में चल रहे चतुर्मास गणाचार्य मुनि श्री 108 विराग सागर महाराज जी के शिष्य ओजस्वी वक्ता श्रमण मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज एंव श्रमण मुनि श्री विघेय सागर जी महाराज का बर्षा योग चल रहा है। मुनि श्री के सानिध्य मे पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्ग र्दशन मे पतंजलि योग समिति खनियाधाना के द्वारा खनियाधाना में पांच दिवसीय योग व ध्यान शिविर का गुरुवार को शुभारंभ हो रहा है योग ध्यान शिविर का आयोजन स्थान श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर जी के प्रांगण मे किया जा रहा है। जिसमे हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षको द्वारा योगभ्यास कराया जाएगा एंव पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निरन सिंह एवं खनियाधाना  तहसील प्रभारी वहाददुर सिंह लोधी तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे । योग ध्यान शिविर 3/8/17 से 7/8/17 तक चलेगा सुबह 5 बजे से सुबह 7 बजे तक योग ध्यान शिविर का आयोजन किया जायेगा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!