सामाजिक संगठन ने सरहद पर भैंजी बहनों की राखियां

पिछोर :–  सामाजिक,रचनात्मक व देशप्रेम को समर्पित युवा आगाज आपकी आवाज राष्ट्रीय संगठन का बहन की राखी सरहद के भाई के लिए अभियान आज पूर्ण सफल हुआ संगठन के रैंज मार्केट कार्यालय पर सभी साथी एकत्रित हुए जहां से ढोल बाजे व राखियों के बॉक्स के साथ नगर मे तिरंगा यात्रा निकालते हुए सभी साथी पिछोर डॉकघर पहुंचे जहां से सरहद पर तैनात वीर सिपाहियों के लिए लगभग दो हजार राखियां स्पीड पोस्ट के माध्यम से भैजी गईं आपको ज्ञात हो कि संगठन ने  सोशल मीडिया पर सात दिवसीय बहन की राखी सरहद के भाई के लिए अभियान चलाया जिसमे संगठन को
दिल्ली,ओरछा,दतिया,शिवपुरी,करैरा,खनियाधाना, पिछोर के सरस्वती ज्ञान मंदिर,लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल,मॉडल स्कूल, लोधी छात्रावास स्कूल,लक्ष्य कोंचिंग अतुल सर,आर एस अकेडमी राज्यपाल सर,शिशुपाल सर,देवेन्द्र सर की कोचिंग से राखियां प्राप्त हुईं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत छिरौल्या जी ने कहा की इस अभियान का उद्देश्य हमारे सरहद पर तैनात वीर सिपाहियों का सम्मान कर उनका हौंसला बढाना है इस मौके पर संगठन से कृष्णकांत छिरौल्या,सुनील सोनी,अतुल गुप्ता,सोमेश चतुर्वेदी,रवि चौहान,राजेश पाण्डे,नीरज गुप्ता,दीपक शर्मा,प्रिन्स चौहान,रोहित वर्मा,मोहित शर्मा,अजय मिश्रा,कमल शर्मा,शुभम पाराशर,शिवम पटसारिया,शिवेन्द्र बनाफर,प्रवीण तिवारी,अंशुल मिश्रा,रमाकांत शर्मा,हीरेन्द्र दुवै,रोहित शर्मा,केशरी प्रसाद मौर्य आदि साथी उपस्थित हुए।

संबंधित खबरें