
खंडवा – खंडवा की बॉम्बे बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में दोलाख रुपए निकालने गए युवक को गडडी में दो हजार का नकली नोट बता कर फिर से गडडी गिनने की बात में उलझा कर 76 हजार रुपए ले भागा शातिर बदमाश. जब पूरे रुपए फिर से गिन्ने लगा तो कम निकले इसके बाद नत्थू पिता फूलचंद ने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी.वारदात की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की .वही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश कैद हुए है पंधाना निवासी नत्थू पिता फूलचंद एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा बॉम्बे बाजार से दो लाख रुपए निकल कर गिन रहा था तभी उसके पास एक व्यक्ति आया और दो हजार का नोट नकली बता कर गडडी फिर से गिनने की बात में उलझा कर 76 हजार रुपए ले भागा . कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप पूरी ने बताया कि फरियादी द्वारा शिकायत करने पर बैंक के सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाशो को बैंक से बहार निकलते देखा गया. जिन्होंने रूपये गिनने एंव नकली नोट का बहाने बना कर उक्त घटना अंजाम दिया है. पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गयी है की बैंक में अनजान व्यक्तियो को नोटों की गद्दिया ना दें.






Be First to Comment