खनियाधाना – खनियाधाना नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर चल रहे चतुर्मास गणाचार्य मुनि श्री 108 विराग सागर महाराज जी के शिष्य ओजस्वी वक्ता श्रमण मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज एंव श्रमण मुनि श्री विघेय सागर जी महाराज का बर्षा योग चल रहा है। मुनि श्री के सानिध्य मे पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मार्ग र्दशन मे पतंजलि योग समिति खनियाधाना के द्वारा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर जी के प्रणगड में गुरुवार सुबह 5 बजे पांच दिवसीय योग शिविर का नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमे हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षको द्वारा योगभ्यास कराया जाएगा एंव पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी निरन सिंह एवं खनियाधाना तहसील प्रभारी वहाद्दुर सिंह लोधी आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे । योग शिक्षक द्वारा लोगों को योग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर के पहले दिन कस्बे के काफी संख्या में लोगो ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग शिक्षकों ने बताया कि योग करने से मनुष्य शरीर निरोग रहता है। सभी लोगों को योग को अपने जीवन में उतारना चाहिए।






Be First to Comment