शिवपुरी
शहर में एक के बाद एक चोटी कटने के मामले सामने आ रहे है,रामबाग कॉलोनी के बाद अब पुरानी शिवपुरी में एक महिला की चोटी कटे जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुशार पुरानी शिवपुरी निवासी कमला पत्नी जगदीश उम्र 50 साल बीती रात भोजन कारने के बाद सो गई थी,देर रात लगभग 2 बजे जब इस महिला की नींद खुली को वह भौचक रह गई,महिला ने बताया कि उसकी आधी चोटी बिस्तर पर पड़ी थी,बृद्ध महिला का कहना है कि उसकी चोटी किसने काटी उसे इस बारे में कुछ भी मालूम भी है लेकिन जब उसकी आँख खुली तो उसकी चोटी कटी हुई थी।
कल ही लगाये थे छापे
महिला कमला ने बताया कि कल आसपास रहने बाले लोग घर के बाहर हाथों के छापे लगा रहे थे जब मैंने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि जिस घर के बाहर छापे लगे होंगे उस घर में चोटी नही कटेगी मैंने भी अपने घर के बाहर कल ही छापे लगाये थे लेकिन इस के बाद भी यह घटना हो गई।






Be First to Comment