Press "Enter" to skip to content

Untitled Post

शिवपुरी
ब्यूरो। मंडी प्रांगण में स्थित रेस्ट हाउस में किसान संघ द्वारा एक बैठक
का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कृषक श्रीकृष्ण धाकड़ गोपालपुर ने की।
जिसमें अशोक सक्सेना एवं रामहेत पटेल, रामप्रकाश शर्मा द्वारा किसानों की
विभिन्न फसलों के वर्ष 2016 के बीमा राशि के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक
चर्चा की गई और किसानों को प्रत्येक फसल बीमा के नाम बीमा कंपनियों बीमा
राशि तो ले ली जाती लेकिन किसान को नुकसान होने पर फसल बीमा नहीं दिलाया
जाता है। जिस पर बीमा कंपनी से आए सौरभ तिवारी ने 22 अगस्त तक किसानों के
फसलों की बीमा राशि किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। लेकिन किसान संघ के
पदाधिकारियों ने सर्व सम्मिति एक निर्णय पास किया की दिनांक 10 अगस्त को
किसानों की विभिन्न समस्याओं लेकर जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिसमें पटवारियों द्वारा नामांतरण न करना, बटवारे, फसल बीमा, के.सी. आपदा
प्रबंधन का सर्वे ठीक से न करने संबंधी किसानों की समस्याओं का तत्काल
निराकरण कराया जाने की मांग की जाएगी।  बैठक में उपस्थित लोगों में  सरदार
सिंह रावत कबीर खेड़ी, कैलाश सिंह रावत, धनीराम रावत, कंचन सिंह रावत,
बुद्धूराम, अतर सिंह सिंहनिवास, चैतूराम, कैलाश, बचनलाल किरौली, हरनाम
सिंह, रामदयाल तानपुर, राधाकिशन ख्यावदा, वेताल आदिवासी, रघुवीर सिंह,
सरदार सिंह, जगदीश धाकड़, ज्ञान सिंह, रामप्रसाद नोहरी, अखैराज सिंह, शिव
सिंह बागौधा, देवेन्द्र सिंह रावत, रिंकू सिकरवार रायचंद खेड़ी, प्रेमनारायण
शर्मा करसेना रमेश रावत मानपुर आदि कृषक उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!