Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ता जन-जन से जुड़ने का प्रयास करें : धैर्यवर्धन शर्मा -भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

शिवपुरी
ब्यूरो। भाजपा नगर कार्य समिति की बैठक आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित की
गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल के प्रभारी अशोक खण्डेलवाल, पूर्व
विधायक माखन लाल राठौर, भायुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, भाजपा जिला
मंत्री सरोज धाकड़ एवं नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे प्रमुख रूप से मंचासीन
थे। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं
अम्मा महाराज के चित्र पर माला अर्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर
नवनियुक्त भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सभी कार्यकर्ताओं
पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश
कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि हमें सर्वस्पर्शी एवं सर्व
व्यापी होना चाहिए, भाजपा कार्यकर्ता को आम जन से घर-घर जाकर संपर्क बनाए
रखना चाहिए। साथ ही लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके निराकरण करने
के भरसक प्रयास करना चाहिए। साथ ही प्रदेश में भाजपा शासन द्वारा चलाई जा
रहीं योजना को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। जिससे जन सामान्य को शासकीय
योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल
के प्रभारी अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ता को मन और दृढ़ता से कार्य
करें तभी सफलता जरूर मिलेगी साथ ही बीएलओ टू सूची में फोटो लगाने के लिए
कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कभी भी निराश होकर कार्य नहीं करना चाहिए
क्योंकि भाजपा का एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता का सम्मान करती है। साथ ही 15
अगस्त को प्रत्येक मतदान केन्द्र ध्वजा रोहण करना है। इस अवसर पर स्वागत
भाषण भानू दुबे द्वारा किया गया। बैठक का संचालन डॉ. विजय खन्ना द्वारा
किया गया एवं आभार केपी परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के
पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!