Press "Enter" to skip to content

स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाये -: एसडीएम कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जनपद सभागार में बैठक सम्पन्न

करैरा-
71 वा स्वतन्त्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाने एवम् रूप रेखा को लेकर जनपद
सभागार में एसडीएम सी बी प्रसाद की अध्यक्षता एवम् जनपद अध्यक्ष् श्रीमती
बती आदिवासी के मुख्य आतिथ्य मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अनेक निर्णय
लिए गए।
एसडीएम श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट
विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम व् हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा, ध्वजारोहण
प्रातः 9 बजे सम्पन्न होकर पीटी परेड सहित सीमित सांस्कृतिक कार्यक्रम
सम्पन्न कराए जाएंगे।
मेधावी छात्रों एवम् उत्कृष्ट कर्मचारियो का विभाग वार चयन कर सम्मानित भी किया जाएगा।
परेड का नेतृत्व एनसीसी की  लेफ्टिनेंट कविता लोधी वरिष्ठ अध्यापक शासकीय कन्या उ मा बि करैरा द्वारा किया जायेगा।
पीटी परेड के प्रेक्टिस के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार व् शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है।
छात्रों
को मिष्ठान वितरण ब्यापार संघ करैरा के सहयोग से मार्केटिंग सुसायटी, मंडी
व् खाद्य विभाग मिलकर कराएंगे। इसके साथ साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों,
 प्राथमिक , माध्यमिक शालाओं, एवम् छात्रावासों में नियमानुसार मध्यान्ह
भोजन के दौरान भी आयोजित विशेष भोज में मिष्ठान बितरण कराना सुनिश्चित करे।
स्वतन्त्रता
दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय कार्यालयों एवम् भवनों पर रोशनी भी
करे। प्लास्टिक के झंडे पूर्णतः प्रतिबंधित है। कोई भी दुकानदार प्लास्टिक
के झंडे का बिक्रय न् करे। सभी बिभाग प्रमुख अपने अपने कार्यालयो में 8 बजे
तक ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न कर मुख्य कार्यक्रम में सम्मलित अवश्य हो।
उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवम् पत्रकारों से
सुझाव आमंत्रित भी कर सुझावों को भी शामिल किए।
बैठक में टीआई
संजीव तिवारी, जेलर दिलीप नायक, एजीपी धनीराम यादव, ए ई सतीश पंचरत्न,
ब्यापार संघ के अध्यक्ष् ओम प्रकाश पहारिया, नेमीचंद जैन, कासिम खान,
बाबूराम नरेश, बफाती खान, श्रीमती दमयंती मिश्रा, प्रमोद जैन, मार्केटिंग
सुसायटी प्रबन्धक सतीश श्रीवास्तव, महाविद्यालय से डॉ एल एस बंसल, बीआरसीसी
आफाक हुसैन, बीईओ श्रीमती साधना माथुर, मॉडल स्कूल से श्रीमती पूजा शर्मा,
कन्या विद्यालय से मुरारी गुप्ता, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, नगर पंचायत
से प्रमोद भार्गव, जनपद से के के गुप्ता, खाद्य निरीक्षक श्रीमति नेहा
बंसल, एसएडीओ वाय एस यादव, प्रधानाध्यापक आर के भार्गव सहित अनेक गणमान्य
नागरिक, अधिकारी, पत्रकार गण मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!