आरोपियों और पुलिस के बीच जम कर 20 मिनट तक हुई फायरिंग बमोरकला थाना प्रभारी ओर खनियाधाना थाना गाड़ी चालक फायरिंग में बाल बाल बचे
खनियाधाना ( शिवकांत सोनी ) :— खनियाधाना में 06/08/2017 की रात्रि करीब 8:30 पर हुई ऐसर पेट्रोल पंप पर लूट के 5 घंटे बाद ही खनियाधाना थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट बामोरकलां थाना प्रभारी के एन शर्मा व मायापुर थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने चारों तरफ से नाकाबंदी कर घेरा डाल लिया बताया जा रहा है कि जब तीनो आरोपियों ने लूट को अंजाम दिया तब 17000 हजार रुपये व cctv कैमरे की हार्डिक्स बॉक्स ले कर लूट को अंजाम दिया लूट को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी गूडर की तरफ मोटर साइकिल से भागे थे और गूडर के रास्ते मे cctv कैमरे की हार्डिक्स को फेकते हुये बामोरकलां की ओर भाग निकले खनियाधाना थाना प्रभारी को पता पड़ते ही मायापुर ओर बामोरकलां थाना को सूचना देने पर नाकाबंदी करवाई ओर थाना प्रभारी बामोरकलां व मायापुर थाना प्रभारी भी गूडर की ओर रबाना हुये तभी बामोरकलां थाना के नजदीक आरोपियों को देखा और पकड़ने की कोसिस की तो आरोपियों की ओर से जम कर फायरिंग हुई फायरिंग होने के बाद तीनों थानो के पुलिस बालो की और से फायरिंग आरोपियों पर हुई जिस फायरिंग का फायदा उठा कर 1 आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया और उक्त आरोपी ने कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने में सफल रहा और फायरिंग के दौरान 2 आरोपियों को तीनों थाना प्रभारी ने दबोच लिया आरोपियों में बफाती मुस्लमान निवासी बारी थाना चंदेरी कृष्णपाल सिंह बुंदेला निवासी टोडा थाना चंदेरी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने पर दोनों आरोपियों से एक रक कट्टा उसमे लगे चले हुये कारतूस के कैफ और 2 जिंदा कारतूस बरामद किये व देबी सिंह बुंदेला निवासी कडराना थाना चंदेरी फरार हो गया जब थाना प्रभारी खनियाधाना ने थाना चंदेरी जानकारी ली तो चंदेरी थाना प्रभारी ने बताया कि यह तीनो चंदेरी थाने के हिस्टीसीटर है जिनके ऊपर दर्जनों केश रजिस्टर्ड है और जानकारी के अनुसार फायरिंग में आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में थाना प्रभारी बामोरकलां के एन शर्मा व खनियाधाना थाना गाड़ी चालक सतबीर सिंह गुर्जर आरोपियों की गोली से बाल बाल बच गए फिलहाल दोनो आरोपियों को मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया है व थाना प्रभारी खनियाधाना ने 7 दिन के लिये पुलिस रिमांड पर कोर्ट से टाइम मांगा है जिससे ओर भी पूर्ब के कई खुलासे ओर तमाम जानकारी मिल सके अब कोर्ट रिमांड का कितने दिन का समय देता है यह कोर्ट के ऊपर निर्भर करता है यह तीनों थाने के थाना प्रभारी ओर पुलिस स्टाफ ने 5 घंटे में ही खुलासा कर दिया खनियाधाना की जनता पुलिस को सराहनिय कार्य पर बधाई दे रही है






Be First to Comment