
शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र में
बलारी माता मंदिर के पास एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर
जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नारायण पुत्र छोटेलाल आदिवासी उम्र 29
वर्ष निवासी मनपुरा हाल निवासी बलारी माता मंदिर सुरवाया के रूप में हुई
है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की लाश सड़ गल गई थीा और उसकी मृत्यु
कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।






Be First to Comment