
शिवपुरी।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र गुप्ता को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का
जिला संयोजक मनोनीत करने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
लायंस क्लब और प्रायवेट मेडीकल प्रैक्टिसनर एसोसिएशन से जुड़े डॉ. शैलेंद्र
गुप्ता को उनकी नियुक्ति पर डॉ. रामकुमार शिवहरे, दिनेश शिवहरे, सुरेंद्र
कोचेटा, अजय सांखला, प्रदीप सांखला, मनोज मंगल जौली, संजीव बिलगैंया
एडवोकेट, राजेश वर्मा, संजय सांड़, नंदकिशोर राठी, मुकेश जैन, गजेंद्र यादव
एडवोकेट, राहुल गंगवाल, अशोक कोचेटा, बृजेश बिरथरे, अमित भार्गव आदि ने
हार्दिक बधाईयां दी हैंं।




