
बदरवास।
नगर के प्रशिद्ध माँ भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी पर श्रावण मास के पूर्ण होने व
एक माह की अखण्ड रामायण का समापन होने पर मंदिर पर समिति द्वारा छप्पन
भोग लगाया गया साथ ही मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन भी रखा गया जहां
सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। मंदिर समिति के संजय बौहरे, अजय
शर्मा, राकेश तथा गोपाल चौधरी आदि ने बताया की श्रावण मास के प्रारंभ
होते ही मंदिर पर एक माह का अखण्ड रामायण का पाठ बिठाया गया था, जिसके
पूर्ण होने पर छप्पन भोग के साथ भंडारा कराया गया जिसमें सैकडों श्रदालुओं
ने प्रसादी पाई।






Be First to Comment