Press "Enter" to skip to content

‘तेरी माया का न पाया कोई पाया, कोई पार कि लीला तेरी तू ही जानेÓ भजन संध्या 15 को


शिवपुरी-
श्री रामभक्त परिवार द्वारा विगत कई वर्षो से नि:शुल्क सुंदरकांड पाठ करता
चला आ रहा है इसी तारतम्य में चिंताहरण सरकार की कृपा से 14 वां श्रीकृष्ण
जन्मोत्सव (वार्षिकोत्सव) 15 अगस्त 2017 मंगलवार को मनाया जा रहा है। एक
प्रेस विज्ञप्ति में पवन वशिष्ठ ने बताया कि इस दिन श्री रामचरित  मानस
अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ प्रात10: 30 बजे से होगा। इस क्रम में शाम 7 बजे
एक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें शीर्षक ‘तेरी माया का न
पाया कोई पाया, कोई पार कि लीला तेरी तू ही जानेÓ की मुख्य रुप से सुरेंद्र
झा भोपाल से, ऋ षभ कुमार चित्रकूट से और अनीता जी कोटा राजस्थान के द्वारा
प्रस्तुति दी जाएगी। वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पहली बार
सेवाभावी मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जो कई वर्षो से संस्था के
प्रचार-प्रसार में अपना योगदान कर रहे हैं। इसके पश्चात रात 12 बजे
श्रीकृष्ण जन्मए आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी बंधुओं
से निवेदन है कि आयें मनायें जन्मोत्सव अपने परिवार के संग भगवान चिंताहरण
सरकार के दरवार में  उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से आनंदित करें।
दूसरे दिन 16 अगस्त 2017 वुधवार को प्रात 10 बजे से पाठ समापन, हवन शान्ति,
पूर्णाहुति, भण्डारा और प्रसाद वितरण दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। आनंद
उत्सव प्रांगण श्री चिंताहरण मंदिर शिवपुरी होगा जिसमें आयोजक समस्त सदस्य
श्री रामभक्त परिवार शिवपुरी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!