शिवपुरी।
जिले की वर्ष 2018-19 के लिए विकेन्द्रीकृत एवं एकीकृत जिला योजना तैयार
किए जाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आज टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में कलेक्टर
तरूण राठी की अध्यक्षता में दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। जिला योजना एवं
सांख्यिकी कार्यालय शिवपुरी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में जिला पंचायत की
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, जिला योजना अधिकारी मुकेश
चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह, जन
अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित जिले की सभी
जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर
पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर तरूण राठी ने प्रशिक्षण के
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की योजना तैयार किए जाने हेतु
तकनीकी दल गांवों एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों में पहुंचकर सही योजनाओं का
चयन करें। जिसे जिला स्तर पर सम्माहित कर राज्य शासन को भेजा जा सके।
कलेक्टर श्री राठी ने कहा कि तकनीकी दल इस बात का विशेष ध्यान दें कि जो भी
ग्राम एवं वार्ड स्तर की योजना तैयार की जाए उसमें प्रत्येक व्यक्ति की
भागीदारी सुनिश्चित हो और स्थानीय आवश्यकताओं एवं जरूरतों के साथ-साथ
उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से सदेपयोग हो। जिला पंचायत की मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि जिले की विकेन्द्रीकरण
योजना हेतु तकनीकी सहायता दल ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाली योजनाओं
एवं गतिविधियों को योजना में शामिल करें।

Be First to Comment