Press "Enter" to skip to content

पब्लिक हेल्प ग्रुप ने मंदिरों, मुक्तिधाम, कब्रिस्तान में किया पौधरोपण


कोलारस।
कोलारस में पब्लिक हेल्प ग्रुप द्वारा समाज सेवा के साथ नगर में मंदिरों
एवं मुक्तिधाम कब्रिस्तान व थाने में पहुंच सैकड़ों कई प्रकार के पौधे रोपे
साथ ही इस सराहनीय कार्य में पब्लिक हेल्प ग्रुप के सदस्यों के साथ थाना
प्रभारी अवनीत शर्मा एवं अंजुमन कमेटी अध्यक्ष रफीक खान ने बढ़ चढ़कर भाग
लिया पब्लिक हेल्प ग्रुप अध्यक्ष धर्मेंद्र शिवहरे ने वृक्षों का महत्व
समझाते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो हमें
जीवन प्रदान करता है और हमारा भी कर्तव्य है कि हम उन्हें अपने जीवन का
मकसद बनाकर इन पौधों को सहेजने का कार्य करें साथ ही कोलारस थाना प्रभारी
अवनीत शर्मा द्वारा हमारे जीवन में वृक्षों की अहमियत को समझाते हुए पब्लिक
हेल्प ग्रुप के इस सराहनीय कार्य को भी वृक्षों के मायने बताये एवं पब्लिक
हेल्प ग्रुप के कार्यों की प्रशंसा की इस  कार्य में शामिल रहे पब्लिक
हेल्प ग्रुप अध्यक्ष धर्मेंद्र शिवहरे, संस्कार गुप्ता, जय सिंह राजावत,
गौरव शिवहर,े राहुल शिवहरे, दिनेश रावत, हेमंत धाकड़,प्रवेंद्र लोधी, कमल
सोनी, जीतू नामदेव, नंदू कुशवाह,अनिल लोधी, गिर्राज सोनी, रवि सैन
कोलारस थाना प्रांगण में किया बृक्षारोपण 
पब्लिक
हैल्प ग्रुप द्वारा पुलिस थाने मैं पौधरोपण किया और साथ ही पब्लिक हैल्प
ग्रुप ने गायत्री मंदिर,ओर कब्रिस्तान सभी जगह ग्रुप ने पौधा रोपण कार्य
किया जिसका कोलारस थाना प्रभारी नवनीत शर्मा ने पब्लिक हैल्प ग्रुप के
अध्यक्ष धर्मेन्द्र शिवहरे और ग्रुप के सभी सदस्यों की इस तरह के अच्छे
कार्य की जमकर सराहना की ओर समाजिक कार्यो मैं ग्रुप को और अच्छे कार्य
करने की सलाह दी पौधरोपण मैं पब्लिक हैल्प ग्रुप अध्यक्ष धर्मेन्द्र शिवहरे
के साथ दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!