Press "Enter" to skip to content

ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत


बदरवास। थाना क्षेत्र के
एबी रोड स्थित बाजज शोरुम के पास एक ट्रक चालक ने मोटर साईकिल में पीछे से
टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जानकारी
के अनुसार अर्जुन पुत्र गोवर्धन कुशवाह उम्र 43 निवासी ग्राम बारई सुबह
करीब 11 बजे शिक्षकों की मीटिंग में आया था, मीटिंग में जाने से पहले वह
अपनी मोटरसाईकिल में पैट्रोल भराने चला गया जब वह पैट्रोलपम्प से लौट रहा
था तभी बजाज शोरुम के समीप गुना की तरफ से आ रहे ट्रक क्र एमपी33 एचएच1963
तेज व लापरवाही से चलाते हुऐ मोटर्साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे
मोटर साईकिल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने उसे
अस्पताल पहुँचाया जिसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया
जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!