
शिवपुरी। शहर में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक अश्लील फोटो वायरल हुआ।
इसे लेकर शहर में चर्चाएं होती रहीं। सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर
तरह-तरह की बहस छिड़ी हुई है। चर्चाओं में कहा जा रहा है कि ये फोटो
राजस्थान के सवाई माधौपुर का है और इसमें एक प्रशासनिक अधिकारी भी है। कहा
जा रहा है कि अधिकारी किसी महिला मित्र के साथ वहां गए थे। हालांकि इसके
पीछे क्या सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। देर रात तक सोशल मीडिया पर
इसे लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी रही॥ इधर दूसरी तरफ कोलारस के एक छात्रावास को
लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, जिसमें दुष्कर्म का मामला एक
अधिकारी से जुड़ा होने और बाद में मामले की जांच में लीपापोती करने की बात
कही जा रही है।




