गुना-ग्वालियर लाइन के दोहरीकरण का सर्वे पूरा करने रेल मंत्री से मिले सिंधिया

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से व्यक्तिगत रूप से मिलकर रेल सुविधाओं को लेकर 12 सूत्रीय…

सांसद
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से व्यक्तिगत रूप से
मिलकर रेल सुविधाओं को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र दिया। इसमें उन्होंने
ग्वालियर-गुना रेल लाइन के दोहरीकरण का सर्वे जल्द से जल्द पूरा करने की
मांग की। साथ ही इस लाइन और विजयपुर-मक्सी लाइन के विद्युतीकरण का काम जल्द
शुरू करने की बात भी कही।

श्री सिंधिया ने कुछ नई और वर्तमान में चल रही ट्रेनों के संबंध में भी
मांग उठाई। गौरतलब है कि 2017-18 के रेल बजट में गुना-ग्वालियर और
विजयपुर-मक्सी लाइन के विद्युतीकरण को शामिल किया गया है लेकिन अब तक इसका
काम शुरू नहीं हुआ है। इस काम में तेजी लाने के लिए श्री सिंधिया ने
रेलमंत्री से तुरंत ध्यान देने का अनुरोध किया।

चेन्नई से जोधपुर के लिए गुना होकर नई ट्रेन चलाई जाए

झांसी-बांद्रा, ग्वालियर-पुणे ट्रेनों के फेरे बढ़ाएं

ग्वालियर-आगरा शटल को शिवपुरी तक बढ़ाया जाए

म्याना स्टेशन पर भोपाल-ग्वालियर या इंदौर-भिंड इंटरसिटी का स्टापेज रखा जाए।

ग्वालियर श्योपुर लाइन के गेज परिवर्तन का काम तेजी से कराया जाए।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु से चर्चा करते सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया।


संबंधित खबरें