Press "Enter" to skip to content

Untitled Post

जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी
समाचार
योजना निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का ध्यान रखें- श्री राठी
वर्ष 2018-19 हेतु विकेन्द्रीकृत एवं एकीकृत जिला योजना तैयार किए जाने हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ जिले की वर्ष 2018-19 के लिए विकेन्द्रीकृत एवं एकीकृत जिला योजना तैयार किए जाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आज टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में कलेक्टर श्री तरूण राठी की अध्यक्षता में दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय शिवपुरी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, जिला योजना अधिकारी श्री मुकेश चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री तरूण राठी ने प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की योजना तैयार किए जाने हेतु तकनीकी दल गांवों एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों में पहुंचकर सही योजनाओं का चयन करें। जिसे जिला स्तर पर सम्माहित कर राज्य शासन को भेजा जा सके।
    कलेक्टर श्री राठी ने कहा कि तकनीकी दल इस बात का विशेष ध्यान दें कि जो भी ग्राम एवं वार्ड स्तर की योजना तैयार की जाए उसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो और स्थानीय आवश्यकताओं एवं जरूरतों के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से सद्ोपयोग हो।
    जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने कहा कि जिले की विकेन्द्रीकरण योजना हेतु तकनीकी सहायता दल ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाली योजनाओं एवं गतिविधियों को योजना में शामिल करें।
    प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री आर.ए.प्रजापति ने विकेन्द्रीकरण योजना के 6 क्षेत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश सिंह ने कहा कि विकेन्द्रीकरण योजना बनाने में शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। प्रशिक्षण के शुरू में सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राधारमण शर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण का संचालन करते हुए जन अभियान परिषद के जिला प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया ने जिला योजना के विभिन्न घटकों की भी जानकारी दी।
    उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में विकेन्द्रीकृत नियोजन प्रक्रिया वर्ष 2010-11 से सफलतापूवर्क क्रियान्वित की जा रही है। प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि जिले की योजना की सीमा का निर्धारण समुदाय द्वारा प्रस्तावित आवश्यकताओं एवं विभागीय रिस्पोस को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। जिले की समेकित एवं जिला योजना को राज्य योजना आयोग में चर्चा उपरांत अंतिम रूप दिया जाएगा। विकेन्द्रीकृत योजना प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्डों का सर्वेक्षण कर आधारभूत जानकारी एकत्रित कर डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा। योजना के निर्माण हेतु प्रत्येक विभाग के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण में बताया गया कि दो प्रकार के तकनीकी सहायता दलों के बारे में भी जानकारी दी गई।
समाचार क्रमाक 47/2017                —00—
समाचार
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क तहत पात्र विद्यार्थियों के नाम शीघ्र दें
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 अगस्त 2017 को दोपहर 12 बजे लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को शुल्क स्वीकृति पत्र प्रदाय करेंगे। इस समारोह में प्रदेश के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों की भाग लेने की संभावना है।
    शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य श्री आर.एस.पंत ने बताया कि जिला एवं संस्था के पात्र विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत समारोह में लाभांवित किए जाने हेतु श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी और शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के प्राचार्यों से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत पात्र विद्याथियों की सूची त्वरित भेजने की कार्यवाही करें।
समाचार क्रमाक 48/2017                —00—
समाचार
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी में ध्वजारोहण करेंगी
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में 15 अगस्त 2017 को प्रातः 09 बजे से आयोजित होगा।
    कलेक्टर श्री तरूण राठी ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण करेंगी। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान होगा। प्रातः 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण उपरांत प्रातः 09.10 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस के संदेश का वाचन करेंगी। प्रातः 09.20 बजे पुलिस होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियो द्वारा हर्षफायर भी किया जाएगा। प्रातः 09.25 बजे संयुक्त परेड का आकर्षक मार्चपास्ट होगा। प्रातः 09.40 बजे समारोह की मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रातः 09.45 बजे छात्र-छात्राओ द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.25 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
समाचार क्रमाक 49/2017                —00—
समाचार
जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 31 जुलाई को
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ शिवपुरी जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना करैरा एवं खनियांधाना के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के प्रकरणों की जांच उपरांत निराकरण किए जाने हेतु जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक 18 अगस्त 2017 को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय शिवपुरी (पोहरी रोड़) के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
समाचार क्रमाक 50/2017                —00—
समाचार
मलेरिया एवं डेंगू से बचाव हेतु धरों के आसपास पानी संग्रहित न होने दें
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ मलेरिया एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता लाने के लिए मलेरिया एवं नगर पालिका के समन्वय द्वारा कचरा गाड़ी के माध्यम से ऑडियों रिकॉर्डिंग से शहरवासियों को मलेरिया, डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू एवं मलेरिया बीमारियों की रोकथाम के लिए जनसमुदाय मलेरिया एवं डेंगू, मच्छरों से होने वाली बीमारियां हैं। मच्छरों की वृद्धि होने के साथ ही मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। उक्त बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास, पानी के कंटेनर जिनमें अनुपयोगी पानी भरा हो, को खाली कराऐं एवं उपयोगी पानी को ढक कर रखें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। कूलर को प्रति सप्ताह साफ करें, अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, यदि पानी की निकासी संभव न हो तो उसमें जले हुए तेल या कैरोसिन डालकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करें। घर के आसपास के गढ्ढों को मिट्टी से भर दें, हैण्डपंप के पास पानी इकट्ठा न होने दें, बुखार आने पर खून की जांच कराए। खून की जांच व उपचार शासकीय चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है।
समाचार क्रमाक 51/2017                —00—
समाचार
ग्राम पंचायत सुरवाया सचिव निलंबित
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3(1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं सौंपे गए पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही रूप से निर्वाहन न करने के आरोप में जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम पंचायत सुरवाया के सचिव श्री मोहनलाल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत शिवपुरी रहेगा।
    उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सुरवाया में सचिव श्री मोहनलाल सोनी द्वारा ग्राम में पदस्थ रोजगार सहायक को अभिलेख, कम्प्यूटर, प्रिंटर, एलईडी तथा अन्य कोई सामग्री चार्ज में न देने, ग्राम पंचायत में उपस्थित न होने एवं सीसी रोड़ निर्माण हेतु आहरण की गई राशि के अभिलेख उपलब्ध न कराने के आरोप में उक्त कार्यवाही की गई है।
समाचार क्रमाक 52/2017                —00—
समाचार
बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर ऑक्सीमीटर से त्वरित जांच कराए
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ प्रदेश के निकटवर्ती राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, गुजरात में विगत एक माह में स्वाइन फ्लू के प्रकरणों में वृद्धि पाई गई है। अतः जो लोग इन क्षेत्रों से प्रदेश में यात्रा करके आ रहे हैं वे सचेत रहे यदि उनको स्वाईन फ्लू के लक्षण जैसे, सर्दी, जुखाम, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बुखार के साथ यदि सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल शासकीय अस्पताल में जाकर पल्स ऑक्सीमीटर से तुरंत अपनी जांच करायें स्वाईन फ्लू बीमारी होने पर पूर्ण उपचार लें।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिाकरी ने बताया कि स्वाईन फ्लू(एच1 एन1) बीमारी वायरस संक्रमणकारी है। सामान्यतः इसका संक्रमण संक्रमित व्यक्ति की छीक या खांसी के संपर्क में आने के कारण होता है, स्वाईन फ्लू का संक्रमण जुलाई से फरवरी माह में ज्यादा सक्रिय होता है, स्वाईन फ्लू से बचने का बचाव ही उपचार है इसलिए एतिहायत आवश्यक रूप से बरते।
समाचार क्रमाक 53/2017                —00—
समाचार
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएससी पिछोर को मिला कायाकल्प पुरस्कार
    शिवपुरी, 11 अगस्त 2017/ भारत सरकार द्वारा लागू कायाकल्प अभियान के तहत वर्ष 2016-17 में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर को विशेष प्रयास कर स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदाय करने के उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मिशन संचालक डॉ.संजय गोयल द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी डॉ.एम.एस.सागर को प्रशंसा पत्र प्रदाय किया है।
    उल्लेखनीय है कि कायाकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, मशीनरी एवं मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष यह पुरस्कार स्वास्थ्य संस्थाओं को प्रदाय किया जाता है। वर्ष 2016-17 का कायाकल्प पुरस्कार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर को दिया गया है। दिए गए प्रशंसा पत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई भी दी है।
समाचार क्रमाक 54/2017                —00—

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!