बामोरकलां :– बामौरकलां थाना अंतर्गत ग्राम कालीपहाड़ी में संचालित वर्धमान पब्लिक स्कूल जिसका संचालन विक्की जैन उर्फ आशीष जैन करते है आज सुबह 7 बजे के करीब स्कूल ऑटो कालीपहाड़ी से ऐरावनी बच्चो को लेने गया जब था तो लौटते समय कालीपहाड़ी आ रहा था तभी रास्ते मे ऑटो पलट गया बच्चो की चीखें सुन आस पास खेतो में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला तुरन्त बच्चो के माता पिता भी मौके पर पहुच गए और सभी को बामौरकलां अस्पताल में लाये जहाँ पर डॉ अमित पांडे ने तुरन्त इलाज शुरू किया जिसमें शिवानी पुत्री भरत सिंह लोधी उम्र 10 साल कक्षा4 की छात्रा है जिसे ज्यादा चोट आई किसी का हाथ में गंभीर चोट आई किसी का पैर किसी के पेट मे चोट आई सभी बच्चों को चोट आई है सभी का प्राथमिक उपचार कर माता पिता बच्चो को घर ले गए शिवानी अभी अस्पताल में भर्ती है।चालक मौके से नदारद था स्कूल संचालक अस्पताल में मौजूद मगर असहाय से नजर आए।बच्चो की जान से खिलबाड़ करते संचालको के खिलाफ प्रशासन कुछ करता नजर नही आता ।यह हाल एक स्कूल का नही यहा संचालित हर स्कूल का है पुराने घिसे पिटे वाहनों से क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर परिवहन करते है इनके चालक भी अनट्रेंड है शासन की कोई गाइड लाइन नही है गांवो में एक रिवाज चला कोंबेंट स्कूल का मगर स्कूल का नाम कोंबेंट है यहा कौन पड़ा रहा है इनकी योग्यता क्या है किसी ने जानने की कोशिश नही की स्कूल से ही किताबे दी जा रही है टाई बेल्ट मोजे जूते ड्रेस सभी वितरित की जा रही है बेचारे ग्रामीण कम पड़े लिखे होने के कारण सब सहते नजर आते है स्कूल की जांच में सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है शासन की गाइड लाइन सभी शिक्षक ट्रेंड हो यहा कितने ट्रेंड है यह जांच का विषय है।इस स्कूल के खिलाफ औऱ अन्य स्कूलों की जांच होती या नही यह सब होता रहेगा इसी तरह बच्चो की जान से खिलबाड़ होता रहेगा गनीमत यह रही किसी घाट पर ऑटो नही पलटा नही तो हालात बुरे होते।प्रशासन को औऱ शिक्षा विभाग को एक्शन लेते है या नही घायल बच्चो में रमा पुत्री मलखान कक्षा 2, ध्रुव प्रहलाद ,निशा, आदि है






Be First to Comment