
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़खेड़ा में मंगलवार की रात एक युवक
को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम
कर विवेचना शुरू कर दी है। बृजसिंह (18) पुत्र बल्लू आदिवासी अपनी टपरिया
में सो रहा था तभी उसे एक सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे पोहरी अस्पताल
लाया गया जहां से उसे शिवपुरी रेफर कर दिया था। जहां आज उसने इलाज के दौरान
दम तोड़ दिया।






Be First to Comment