Press "Enter" to skip to content

उत्तराखंड ग्लेशियर तबाही में शिवपुरी के चार युवक लापता, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया ट्वीट / Shivpuri News

शिवपुरी। उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में शिवपुरी के चार युवक शिवपुरी के धमकन गांव के भानुप्रताप सिंह सिकरवार (28) पुत्र नाथूसिंह सिकरवार और इनका रिश्तेदार गजेंद्र सिंह पवैया (32) पुत्र रामसिंह पवैया के साथ ही दो चचेरे भाई राकेश (34) पुत्र मेहताब सिंह लोधी, सोनू (25) पुत्र सिकंदर लोधी निवासी नरवर लापता हो गए। मामले को लेकर लापता युवक के परिजन परेशान है और उनकी तलाश के लिए रवाना हो गए।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ट्वीट किया। ट्वीट में शिवराजसिंह चौहान ने लिखा कि उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में शिवपुरी के चार युवकों के लापता होने का समाचार मिला है। हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सतत उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है। मैं उन सभी युवकों के परिवार के साथ हूं और ईश्वर से उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना करता हूं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!