Press "Enter" to skip to content

अधूरा काम सडक का छोड कर भागा ठेकेदार, गुल्टइयां खा रहे है लोग सडक बनाने बाले ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग


सड़क का निर्माण के लिए चित्र परिणामकोलारस।
कोलारस नगर परिषद के अन्तर्गत आने बाले वार्ड नम्बर 1 में हनुमान मंदिर
जगतपुर से कॉलेज तक सडक का निर्माण होना था उक्त सडक अनेक दिनो से खराब पडी
हुई थी। बीते माह ठण्ड के दिनो में ठेकेदार द्वारा सडका का निर्माण किया
गया। परन्तु ठेकेदार की मनमानी के चलते उक्त सडक रपटे पर छोड दी गई है और
कॉलेज तक सडक का निर्माण नही किया गया है। जिसके चलते इस सडक पर से निकलने
बाले लोग छोटी मोटी दर्घटनाओ का शिकार हो रहे है यहां पर रहने बाले लोग अभी
भी परेशानी का सामना कर रहे है। सडक नगर परिषद द्वारा टेन्टर डाल कर डलवाई
गई थी। जिसका ठेका ठेकेदार पवन धाकड द्वारा लिया गया था। उक्त सडक का
निर्माण ठेकेदार द्वारा 2 दिन में ही पूरा कर लिया गया। इस सडक पर न तो
ठेकेदार द्वारा स्पीड ब्रेकर बनवाये गये और रपटे तक ही सडक का निर्माण किया
गया है जो कि नियमो के विरूध है। और सूत्रो के अनुसार ठेकेदार को पेमेन्ट
भी पूरा हो चुका है। परन्तु यहां पर रहने बाले लोग अब यह सोच रहे है कि
अधुरी सडक को कौन आकर पूरा करेगा। सडक अधुरी होने के चलते लोग घायल हो रहे
है। और इस सडक पर से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रो के लोग निकलते है वह भी
परेशानी का सामना कर रहे है। लाखो की लागत से बनवाई गई उक्त सडक अधुरी पडी
हुई है। और सडक निर्माण ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की सडका का निर्माण किया
गया है। जो कि नियमो के विरूद्घ है। बनने के बाद से ही सडक जगह जगह से
उखडना शुरू हो गई है। जिसके चलते लोग परेशान दिखाई दे रहे है स्थानीय लोगो
ने ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने एवं ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग
जिला कलैक्टर तरूण राठी से की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!