Press "Enter" to skip to content

कोलारस में बलराम जयंती समारोह किरार, धाकड समाज ने मनाया

कोलारस
बीते रोज 13 अगस्त रविवार को किरार धाकड समाज जाग्रति जन चेतना समिति के
तत्वाधान में बलराम जयंति समारोह का भव्य आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे रामलीला
मैदान से विशाल चल समारोह निकाला गया जो नगर के मार्गो से होते हुये सौरभ
गार्डन पर समाप्त हुआ। और मुख्य अतिथि द्वारा यहां पर अपने अपने उद्घवोधन
दिये गये चल समारोह का जगह जगह भव्य स्वागत समाज के लोगो द्वारा किया गया।
कृषि उपज मण्डी में मण्डी अध्यक्ष श्री मति गौमती-रामजीलाल धाकड द्वारा
भव्य स्वागत किया गया। इनके द्वारा और भी अनेक स्थानो पर अपने साथियो केे
साथ स्वागत किया गया। सौरभ गार्डन में बलराम जयंती समारोह के मुख्य अतिथि
शिवाजी पटेल राष्टï्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा,
प्रहलाद भारती विधायक पोहरी, ऊधम सिंह धाकड मण्डी अध्यक्ष बदरवास, श्री मति
गौमति रामजीलाल धाकड मण्डी अध्यक्ष कोलारस के रूप में शामिल हुये। सर्व
प्रथम मुख्य अतिथि का समाज के लोगो द्वारा बारी बारी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास धाकड द्वारा किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि
शिवाजी पटेल द्वारा अपना उद्घवोधन दिया गया। इसके बाद प्रहलाद भारती
विधायक पोहरी, रामजीलाल धाकड मण्डी अध्यक्ष कोलारस द्वारा भी उद्घवोधन दिया
और अपने विचार व्यक्त किये। समाज के अन्य पधारिकारियो ने भी अपने अपने
विचार मंच पर जाकर रखे। धाकड समाज द्वारा बलराम जयंती समाज कोलारस मेें
पहली बार मनाया गया। जिसमें समाज के समस्त लोग शामिल हुये। कार्यक्रम के
अन्त में सभी को सह भोज मण्डी अध्यक्ष गौमती रामजीलाल धाकड द्वारा रखा गया।
कार्यक्रम में समाज के समस्त लोग एवं पदाधिकारी सहित समाज सेवी अधिक
संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें युवा भाजपा नेता रामजीलाल धाकड कार्या
बाले, प्रदीप धाकड, डॉ. रामनिवास धाकड, दीपक धाकड, डॉ. मोहन धाकड, क्रेश
धाकड,अशोक धाकड मोहराई सहित समाज के समस्त लोग उपस्थित रहे।

नगर में अनेक स्थानो पर चल समारोह का हुआ भब्य स्वागत
किरार
धाकड समाज के बलराम जंयती समारोह के उपलक्ष्य में निकाले गये भब्य चल
समारोह का नगर में अनेक स्थानो पर धाकड समाज के लोागो एवं अन्य लोगो ने भी
भब्य स्वागत किया। कृषि उपज मण्डी में मण्डी अध्यक्ष श्रीमति गौमति
रामजीलाल धाकड द्वारा भब्य स्वागत किया गया। स्वागत के समय दीपक धाकड,
दामोदर धाकड, क्रिस धाकड, अशोक धाकड, शिखर धाकड, बबलेश धाकड, प्रदीप धाकड
सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!