सीट बेल्‍ट खोलने में हुई देरी, पत्‍नी-बच्‍चों के सामने कार में जिंदा जल गया शख्‍स

संबंधित चित्रनई दिल्‍ली। कार की इंजन में अचानक आग
लगने की वजह से बेंगलुरु का एक शख्‍स जिंदा जल गया, वो भी अपनी पत्‍नी और
बच्‍चों के सामने। दिल दहला देने वाली यह घटना तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर की
है। पेशे से ज्‍वेलर दिलीप कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सड़क मार्ग से
कोचि जा रहे थे। तभी कोयम्‍बटूर में मदुक्करई के नजदीक उनकी कार की इंजन
में आग लग गई।
हालांकि समय रहते दिलीप
अपनी पत्‍नी आशा और दो बच्‍चों को कार से बाहर निकालने में सफल रहे, मगर
खुद फंस गए। वह समय पर अपनी सीट बेल्‍ट नहीं खोल पाए, तब तक आग पूरी कार
में फैल गई और ड्रइविंग सीट पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस
पूरे मामले की जांच कर रही है।
टाइम्‍स
ऑफ इंडिया के अनुसार, मदुक्करई पुलिस ने बताया कि दिलीप अपने बड़े भाई अशोक
से मिलने कोचि जा रहे थे। इसके लिए वे शनिवार रात अपने घर से निकल गए। कार
में आग देर रात करीब दो बजे मरप्‍पलम टोल प्‍लाजा के समीप लगी। दमकल एवं
बचाव कर्मियों ने दिलीप का जला शव कार से निकाला। जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञों
ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पूरी गाड़ी की जांच की।

संबंधित खबरें