Press "Enter" to skip to content

OMG! चीन में महिला ने नवजात को प्लास्टिक थैली में पैक कर किया कूरियर

baby in plastic china 13 08 2017बीजिंग। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में चीन के
फुजोऊ में एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को प्लास्टिक की थैली में पैक कर
अनाथालय के लिए कूरियर कर दिया। बुधवार को जब डिलीवरी मैन थैली लेकर जा रहा
था तो उसे बैग में हलचल दिखी और बच्चे के रोने की आवाज आई। उसने तुरंत
थैली खोली को उसमें नवजात बच्चा दिखा। उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी खबर
दी।
उस दिन फुजोऊ में काफी गर्मी थी। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था।
लोगों ने बच्चे को देखा तो उसे डिहाइड्रेशन से बचाने की जुगत करने लगे।
बच्चा अब अस्पताल में है।
पुलिस ने सिचुआन की रहने वाली 24 साल की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो चीन के सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!