Press "Enter" to skip to content

राजनाथ सिंह ने शहीद कोष में दान किया एक महीने का वेतन

राजनाथ सिंह के लिए चित्र परिणामनई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों
के परिजनों की मदद के लिए बनाए गए ‘भारत के वीर’ कोष में अपने एक महीने का
वेतन दान किया है।
चरमपंथियों से लड़ाई में शहीद होने वाले अर्धसैनिक
बलों के जवानों के परिजनों को इस कोष से मदद दी जाती है। एक अधिकारी ने
बताया कि राजनाथ ने सोमवार को यहां एक समारोह में केंद्रीय गृह सचिव राजीव
महर्षि को 1.59 लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस कार्यक्रम में राजनाथ ने
‘भारत के वीर’ कोष के सिलसिले में सोशल मीडिया जागरूकता अभियान की भी
शुरुआत की। इस कोष में अब तक लगभग 15 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं।
राजनाथ
ने ट्वीट किया, ‘मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ट्विटर पर भारत
के वीर के संबंध में सोशल मीडिया जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रहा हूं।’
गृह
मंत्रालय ने राजनाथ के हवाले से कहा कि सुरक्षाबलों ने कर्तव्य पालन के पथ
पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। लोगों को उनके परिजनों के साथ खड़े होने की
आवश्यकता है।
गृह मंत्रालय में राजनाथ के सहयोगी किरण रिजिजू और हंसराज अहीर भी इस कोष में जल्द ही एक महीने का वेतन दान कर सकते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!