नाबालिग घर से गायब संदेही पर मामला दर्ज

गायब के लिए चित्र परिणामशिवपुरी| पिछोर कस्बे में रहने वाले एक नाबालिग बालिका घर से सोमवार सुबह
अचानक लापता हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर संदेही आरोपी के
खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि 17 वर्षीय संजना
परिवर्तित नाम निवासी जेल के पास पिछोर सुबह घर से अचानक गायब हो गई। जिसके
बाद परिजन ने बालिका की हर संभव तलाश की लेकिन बालिका को काई सुराग नहीं
लग सका तो परिजनों ने पुलिस थाना पहुंचकर पड़ौस में रहने वाले संदेही आरोपी
वीरू पुत्र सुरेश वंशकार निवासी जेल के पास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी भी घटना के समय से ही अपने घर से गायब है।

संबंधित खबरें