बाइक की टक्कर से मासूम घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले विवेकानंद कॉलोनी में एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए घर के बाहर खेल रही मासूम में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को सुबह के समय विवेकानद कॉलोनी में रहने वाली 5 वर्षीय मासूम पीहू अपने घर के सामने खेल रही थी। उसी समय व्हीटीपी स्कूल तरफ से आ रहे बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीहू में टक्कर मार दी। टक्कर लगे ही पीहू जमीन पर गिर गई और उसके शरीर पर जगह-जगह चोट आइ। घटना के बाद परिजन पीहू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए इसके बाद वह थाने गए और मामले में बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया।