Press "Enter" to skip to content

जिंदा युवक को मुर्दा करने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति

बदरवास।
जिले के बदरवास जनपद पंचायक के ग्राम पंचायत इंदार में पदस्थ रोजगार सहायक
की सेवा समाप्ति के आदेश आज जनपद पंचायत सीईओं ने जारी कर दिए है। उक्त
आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही है। विदित हो कि
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम द्वारा बीते 9 अगस्त को सहाब में जिंदा हूं पर मुझे
जिंदा घोषित तो कर दो नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच जनपद पंचायत
सीईओ ने की। इस मामले में सीईओं ने इंदार ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार
सहायक अवधेश सिंह रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 
जिस पर रोजगार सहायक कोई भी जबाव नहीं दे पाया। रोजगार सहायक द्वारा कोई भी
जबाव नहीं देने पर जनपद पंचायत सीईओ ने उक्त रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति
के आदेश जारी कर दिए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!