शासकीय शिक्षक ने सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली अश्लील पोस्ट

शासकीय शिक्षक ने सोशल मीडिया ग्रुप पर डाली अश्लील पोस्ट
शहर में दिन भर चला हंगामा, ग्रुप  डिलीट
शिवपुरी।  तकनीक का जितना फ ायदा आज समाज को हो रहा है उतने ही साइड इफेक्ट भी अब लगातार सामने आने से पिछले कुछ दिनों से देशभर में अफ रातफ री का माहौल है।  शिवपुरी शहर भी इससे अछूता नहीं है ,विगत दिवस सोशल मीडिया पर शिवपुरी में पदस्थ शासकीय शिक्षक द्वारा अश्लील पोस्ट डालने से खासा हंगामा खड़ा हो गया और चंद ही घंटों में ग्रुप  से ना केवल कई लोगों ने स्वयं को अलग कर लिया बल्कि घबराहट के चलते थोड़ी देर में ग्रुप  एडमिन द्वारा इस ग्रुप को ही समाप्त कर दिया गया। मामला बुधवार सुबह का है जब पिपलौदा नाम के एक शासकीय शिक्षक ने एक सोशल मीडिया ग्रुप  पर प्रशासनिक अधिकारी की कथित अश्लील फ ोटो भेज दी। फ ोटो ग्रुप  पर आते ही तुरंत प्रतिक्रिया शुरू हुई और चंद मिनटों में ही हंगामे के बाद एडमिन ने ग्रुप  ही समाप्त कर दिया । इसके बाद दिनभर इस पोस्ट को लेकर शहर में हंगामा चलता रहा हालांकि उक्त शिक्षक ने बाद में ग्रुप  के सभी सदस्यों से माफी मांगते हुए यह स्पष्टीकरण भी दिया कि मोबाइल एक जगह रखा होने पर किसी ने बदमाशी करते हुए उसकी अनुपस्थिति में यह पोस्ट डाल दी। लेकिन बात इससे शांत नहीं हुई और देर शाम तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा । गौरतलब है कि विगत 3 दिनों से शिवपुरी के एक उच्च स्तर के अधिकारी की वीडियो और इस तरह के फोटो होने का मामला पूर्व से ही गरमाया हुआ है और चोरी छुपे लोग इस फोटो को एक दूसरे को मोबाइल पर दिखा रहे थे लेकिन खुले आम सोशल मीडिया ग्रुप  पर उक्त फ ोटो को अपलोड करने का यह पहला ही मामला है। जन चर्चा तो यह भी रही कि आने वाले दिनों में उक्त शिक्षक पर साइबर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हो सकता है अब देखना है कि सरेआम सोशल मीडिया ग्रुप पर अश्लील फ ोटो डालने के चलते फोटो डालने वाले को कार्रवाई की जद में माना जाएगा अथवा नहीं ?

संबंधित खबरें