
शिवपुरी।
एनसीईआरटी
पैटर्न पर अब कक्षा 3 से ही पाठयक्रम में बदलाव किया गया है और इस नए
पैटर्न पर बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष 6 दिवसीय प्रशिक्षण
चरणबद्घ दिया जा रहा है। कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के द्वितीय
चरण का प्रशिक्षण बुधवार से जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी में शुरू किया गया।
इस प्रशिक्षण में शिवपुरी विकासखंड के 109 शिक्षकों को शामिल होना था।
उन्हें बाकायदा पत्र के अलावा एसएमएस से भी सूचना दी गई, लेकिन 14 शिक्षक
प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। इस मामले को प्रशिक्षण प्रभारी ने गंभीरता से
लेते हुए गैरहाजिर इन 14 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ
कार्यालय को भेज दिया है।
ये शिक्षक नहीं पहुंचे प्रशिक्षण लेने
प्रशिक्षण
के दौरान ऑनलाइन उपस्थिति सीधे भोपाल भेजी जा रही है, लेकिन जो 14 शिक्षक
प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए, उनमें बनवारीला शर्मा रौदा, कल्पना कुशवाह
ख्यावदाकलां, केशवप्रसाद शर्मा करमांज खुर्द, बृजेश शर्मा टोंका, रामकुमार
रावत सेमरी, राजकुमार धाकड़ आदिवासी बस्ती भानगढ़, परमाल धाकड़ इंदरगढ़,
जवाहरलाल धाकड़ गुनाया, गोपाल अग्रवाल विलोकलां, नीरज शर्मा झुंड, देवेन्द्र
लोधी लालगढ़, अजय सक्सैना कबीरखेड़ी, हरिओम शर्मा झलवासा, अरबिंद राय
देवपुरा शामिल हैं।
पहेली आधारित है पाठयक्रम
एनसीईआरटी का जो
नया पाठयक्रम पढ़ाया जा रहा है उसमें पर्यावरण और गणित विषय को रोचक बनाने
के लिए पहेलियों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि बच्चे विषय वस्तु को रोचक व
आसान ढंग से समझ सकें। शिवपुरी में प्रशिक्षण प्रभारी बीएसी आदित्य माथुर,
सहायक प्रभारी सीएसी दिनकर नीखरा, रविन्द्र द्विवेदी, लोकेश बोवल व मनोज
खत्री को बनाया गया है जबकि मास्टर ट्रेनर पलक शर्मा, अनिल गुप्ता,
भूपेन्द्र निगम व नवीन दीक्षित हैं।
कैप्सन-जनपद शिक्षा केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक व मास्टर ट्रेनर व प्रभारी।
मोबाइल मॉनीटरिंग
चारों शिक्षक कहते रहे स्कूल पर हैं, पर बच्चों से नहीं करा पाए बात
सीएसी को भेजा तो स्कूल पर लटका था ताला
शिवपुरी।
शिक्षकों की उपस्थिति के लिए चल रही मोबाइल मॉनीटरिंग में बुधवार को पोहरी
के प्राथमिक विद्यालय सिंघाड़ा में पदस्थ चार शिक्षक रामरतन शुक्ला,
श्यामसुंदर शर्मा, बालचंद्र वर्मा व सुजय वर्मा ने कंट्रोल रूम के
कर्मचारियों को काफी देर तक भ्रमित करने की कोशिश की। इन शिक्षकों ने
मोबाइल पर स्कूल में होने की बात कही और आपस में एक दूसरे शिक्षक से पुष्टि
के लिए बात भी करा दी, लेकिन जब कंट्रोल रूम ने बच्चों से बात कराने की
बात कही तो कलई खुल गई। इस पर भी ये शिक्षक पहले तर्क देते नजर आए कि बच्चे
अभी स्कूल नहीं आए हैं, जिस पर कंट्रोल रूम ने क्षेत्र के सीएसी को स्कूल
की वास्तविक स्थिति जानने मौके पर भेजा जो वहां चारों ही शिक्षक मौजूद नहीं
थे। दोपहर 11ः56 बजे ताला लटका हुआ था। इन सभी शिक्षकों के खिलाफ सख्त
अनुशासनात्मक कार्रवाई सहित तीन दिन के वेतन काटने की कार्रवाई डीपीसी
शिरोमणि दुबे ने संस्थित की है।
यहां भी नदारद मिले शिक्षक
-कोलारस के मावि सोनपुरा में दोपहर 12ः53 बजे शिक्षिका सुमन शर्मा बिना सूचना के गैरहाजिर मिलीं।
-शिवपुरी के प्रावि रातौर में दोपहर 1ः45 बजे शिक्षक दिलीप शुक्ला बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
-कोलारस के प्रावि टोरिया में जगन्नाथ बघेल बिना सूचना के नदारद थे।
-बदरवास के प्रावि मथना में रघुवीर कलावत व सोनासिंह बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। साथी शिक्षकों ने पुष्टि की।






Be First to Comment