Press "Enter" to skip to content

इस गलती से रिफंड नहीं होंगे 1500 रु, Jio फोन की प्री- बुकिंग से पहले जान लें

इस गलती से रिफंड नहीं होंगे 1500 रु, Jio फोन की प्री- बुकिंग से पहले जान लेंगैजेट डेस्क। 15 अगस्त से जियो फोन बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो
गया है। इसकी पूरी तरह जांच की जा रही है। 24 अगस्त से यह फोन प्री- बुकिंग
के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसको बुक कराने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों को
जान लेना जरूरी है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि अभी फोन लें लें और तीन साल
बाद 1500 रुपए वापस मिल जाएंगे तो ऐसा नहीं है। आपको 1500 रुपए तभी वापस
मिलेंगे जब आप फोन को वापस कर देंगे। यानि फोन को जमा करके ही आप रुपए वापस
पा सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ बातें हैं जिनका अगर आप ध्यान रखते हैं
तभी आपके रुपए वापस होंगेअगर आप 1500 रुपए तीन साल बाद वापस चाहते हैं तो
आपके जियोफोन की कंडीशन ठीक होना चाहिए। मतलब फोन डैमेज नहीं होना चाहिए।
तभी आपको पैसे रिफंड किए जाएंगे। अगर आपके फोन की स्क्रीन टूट गई या फोन
बुरी तरह डैमेज हो गया तो रुपए वापस नहीं होंगे। यानि आपकी एक छोटी सी गलती
से आपके रुपए डूब जाएंगे।जियो ने 22 जुलाई को एनुअल मीटिंग में जियो के 4G
फीचर फोन का अनाउंसमेंट किया था। यह फोन 0 रुपए में मिलेगा। लेकिन डिलीवरी
के वक्त कस्टमर्स को 1500 रुपए डिपोजिट करने होंगे जो 3 साल बाद रिफंड कर
दिए जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!