शिवपुरी को मिले राज्य प्रशासनिक सेवा के दो नए अधिकारी, दो की रवानगी
शिवपुरी। अपर सचिव मप्र शासन द्वारा आज राज्य प्रशासनिक सेवा के लगभग दो दर्जन अधिकारियों के फेरबदल किए गए जिसमें शिवपुरी जिले से दो अधिकारी डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी राघवेन्द्र पांडे और जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर का स्थानांतरण हो गया और इनके स्थान पर शिवपुरी को हरप्रसाद वर्मा जिला पंचायत सीईओ और अनुज कुमार रोहतगी अपर कलेक्टर के रूप में शिवपुरी में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। हरप्रसाद वर्मा विदिशा में अपर कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं जबकि अनुज कुमार रोहतगी संयुक्त कलेक्टर के रूप में भिंड में कार्यरत हैं। जिपं सीईओ नीतू माथुर का स्थानांतरण जिला पंचायत सीईओ गुना एवं राघवेन्द्र पांडे डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुआ है।






Be First to Comment