इंदौर। महज बारह दिन का मासूम। कभी मां उसे जमीन पर
पटक देती तो कभी जानवरों के बीच लेकर बैठ जाती। गंदगी में सने रहने के कई
बार उसे चींटियां भी लग गईं। पड़ोसियों ने बच्चे की दुर्गति होते देख शिकायत
की। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को संस्था में रखवाया।
जनता क्वार्टर में
रहने वाली 20 साल की अविनाशी नामक महिला की बीते साल शादी हुई थी। हाल ही
में उसने बच्चे को जन्म दिया था। वह मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है और आपसी
मतभेद के चलते लंबे समय से मायके में थी। वह बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पा
रही थी।
चाइल्ड लाइन से मदद की बात जैसे ही महिला को पता चली, वह
बच्चे को लेकर भागने लगी। चार दिन से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चाइल्ड लाइन
सदस्य सहित कई लोग उसके पीछे लगे थे। बुधवार रातभर तो बच्चे को लेकर सड़क पर
बैठी रही। लोगों ने जानवरों से बच्चे को बचाया।
चाइल्ड लाइन समन्वयक
अविनाश वर्मा ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश से बच्चे को सुरक्षा
के लिहाज से मातृछाया संस्था में रखवाया गया है। महिला को बच्चे को संभालने
के लिए काउंसलिंग की जाएगी उसके बाद सौंपा जाएगा। उधर, महिला की मां खुद
को सिर्फ अभिभावक बताती है और अपनी असली लड़कियों को ढूंढ़ने के लिए प्रशासन
को आवेदन देती है।
नवजात को जानवरों के बीच लेकर बैठी मां
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने सरकुला डेम का निरीक्षण बोलें- पोहरी क्षेत्र के विकास में अहम होगा सरकुला डेम / Shivpuri News
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment