30 हजार के पार हुआ सोना

सोना, चांदी के लिए चित्र परिणाम

नई दिल्ली। विदेश में मजबूती के बीच घरेलू मांग बढ़ने
से गुरुवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोना 300 रुपए उछलकर 30 हजार 50
रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं, औद्योगिक यूनिटों और सिक्का
निर्माताओं की ओर से मांग में बढ़ोतरी के कारण चांदी भी चालीस हजारी हो गई।
इस दिन सफेद धातु 900 रुपए बढ़कर 40 हजार 200 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
सिंगापुर
के अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1288.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी 17.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई। त्योहारी सीजन को देखते हुए स्थानीय
सराफा कारोबारियों की तेज मांग ने भी कीमती धातुओं में बढ़ोतरी को समर्थन
दिया।
दिल्ली में सोना आभूषण के भाव 300 रुपए मजबूत होकर 29 हजार 900
रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 24 हजार 500
रुपए पर यथावत रही।
साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 935 रुपए बढ़कर 39
हजार 300 रुपए प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने पिछले स्तर
73000-74000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहा।


संबंधित खबरें