Press "Enter" to skip to content

आईटीआई में प्रवेश के लिए करें 15 फरवरी तक आवेदन / Shivpuri News

शिवपुरी/ आईटीआई में प्रवेश सत्र 2020 के लिए तिथि 15 फरवरी 2021 निर्धारित की गई गई है। जिसमें आवेदकों के प्रवेश हेतु 11 फरवरी तक एमपी आॅनलाईन पर रजिस्ट्रेशन कराने तथा 15 फरवरी को वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को निर्धारित व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।

 

शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्राचार्य श्री एन.के.मंदसौरवाले ने बताया कि एनएसक्यूएफ एवं एनसीव्हीटी में निर्धारित रिक्त सीटों में इलेक्ट्रीशियन, कम्प्यूटर आॅपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, टर्नर, ट्रेवल एण्ड टूर असिस्टेंट, फिटर, मशीनिष्ट, बेल्डर में एक-एक पद, स्टनोग्राफर एण्ड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) में दो पद एवं सर्वेयर में 11 पद एवं फेशन डिजायन एण्ड टेक्नोलाॅजी में 17 पद रिक्त है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!