इंदौर,। क्राइम ब्रांच ने नकली
सॉफ्टवेयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार व्यवसायियों के ऑफिस में गुरुवार
दोपहर छापा मारा। यहां से कम्प्यूटर व हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर जब्त किए गए।
आरोपियों ने पूछताछ में दिल्ली के सप्लायरों के नाम कबूले हैं।
एएसपी
अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कम्प्यूटर व्यवसायी दिलीप आसेरी (कागदीपुरा) की
रिपोर्ट पर आरोपी गगनजीत सिंह खुराना निवासी वैशाली नगर और उसके भाई
इंद्रपाल सिंह खुराना को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी
ने पुलिस को बताया था कि एक साल पहले उसने निगम में सप्लाय करने के लिए
आरोपियों से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज-7 के पांच और 8.1 के 20 सॉफ्टवेयर तीन लाख
रुपए में खरीदे थे। आरोपियों ने दिलीप को नकली सॉफ्टवेयर देकर ठग लिया।
पूछताछ
में खुलासा हुआ कि खुराना दिल्ली से नकली सॉफ्टवेयर खरीद कर इंदौर में
असली बताकर बेच रहा था। आरोपी ऑपरेट करने के लिए चाइना की का उपयोग करते
थे। गुरुवार को टीम दोनों आरोपियों को आरएनटी मार्ग स्थित सिल्वर मॉल लेकर
पहुंची और ऑफिस से नकली सामान जब्त किया।
बीई और डिप्लोमा करने के बाद शुरू की जालसाजी
आरोपी
गगन ने बीई और इंद्रपाल ने कम्प्यूटर में डिप्लोमा किया है। दोनों ने वर्ष
2007 में ओवरसीज इंटरनेशनल के नाम से सिल्वर मॉल में कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर
और हार्डवेयर खरीदने-बेचने का व्यवसाय शुरू किया। आरोपी नेहरू पैलेस से
नकली सॉफ्टवेयर खरीद कर अन्य व्यवसायियों को ठगते थे। गगन ने बताया कि केस
दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों भाई अलग हो गए। गगन शेयर ट्रेडिंग से
जुड़ गया, जबकि इंद्रपाल ने रेस्टॉरेंट शुरू कर दिया।
Microsoft के नाम पर 3 लाख रुपए में बेचे सॉफ्टवेयर, निकले नकली
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment