नई दिल्ली। साल के पहले जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की
आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले इसमें पांच और दिन का विस्तार दे दिया गया
है। जानकारी के मुताबिक फाइलिंग के दौरान सामने आ रही तकनीकी दिक्कतों
(टेक्निकल ग्लिच) को ध्यान में रखते हुए आखिरी तारीख को अब 20 अगस्त से
बढ़ाकर 25 अगस्त 2017 कर दिया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर
से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक जीएसटी कार्यान्वयन समिति जिसमें
राज्यों और केंद्र सरकार दोनों के प्रतिनिधि शामिल हैं ने जुलाई 2017 में
जीएसटी पेमेंट के भुगतान के लिए आखिरी तारीख को बढ़ाकर 25 अगस्त 2017 करने
का फैसला किया है। आपको बता दें कि पहले जीएसटी फाइल करने और इसका भुगतान
करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2017 तय की गई थी। जुलाई महीने का रिटर्न
फाइल करने के लिए आसान सा फॉर्म 3बी भरना था।
क्या है फॉर्म 3बी:
फॉर्म 3बी एक विशेष समरी रिटर्न फॉर्म है जिसे जुलाई और अगस्त महीने के
लिए जारी किया गया है। आपको बता दें की पोर्टल पर तकनीकी खामी को देखते हुए
टैक्स प्रैक्टिशनर और सरकार के प्रतिनिधि आखिरी तारीख में विस्तार की मांग
कर रहे थे।
इससे पहले 18 अगस्त को उन लोगों के लिए जो इस महीने
ओपनिंग बैलेंस ऑफ प्री जीएसटी क्रेडिट का इस्तेमाल करना चाहते थे आखिरी
तारीख को 20 अगस्त से बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया था। हालांकि, यह विस्तार
उन लोगों के लिए नहीं है, जो प्रारंभिक क्रेडिट का दावा नहीं करना चाहते
हैं।
GST रिटर्न भरने और भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News





Be First to Comment