Press "Enter" to skip to content

चीनी घुसपैठ को नाकाम किया भारतीय सैनिकों ने,

Image result for भारतीय सैनिकोंनई दिल्ली। लद्दाख के पैंगोंग झील के पास भारतीय और
चीनी सैनिकों में झड़प और पत्थरबाजी की घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें
नजर आ रहा है कि दोनों ओर से सैनिक एक-दूसरे से हाथापाई और पत्थरबाजी कर
रहे हैं।
वीडियो के सामने आने से चीन के उस दावे की पोल खुल गई है
जिसमें उसने पत्थरबाजी की घटना से साफ इंकार किया था। घटना 15 अगस्त को हुई
थी।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त की सुबह चीनी सैनिक दो
बार भारतीय सीमा में घुस आए थे। मुस्तैद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को
खदेड़ दिया था। दोनों देशों के सैनिकों में पत्थरबाजी भी हुई।
पीपुल्स
लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान मंगलवार की सुबह लद्दाख पैंगोंग झील के
रास्ते दो बार घुस आए। लद्दाख के सामरिक महत्व के क्षेत्र फिंगर 4 और फिंगर
5 इलाकों में चीन की तरफ से ये घुसपैठ सुबह 6 बजे और फिर दोबारा 9 बजे की
गई। लेकिन दोनों ही बार सतर्क भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें पीछे खदेड़
दिया।
जब चीनी सेना ने देखा कि भारतीय सैनिकों ने श्रृंखला बनाकर
उनका रास्ता रोक दिया है तो उन्होंने भारतीय सैनिकों पर पत्थर फेंकने शुरू
कर दिए। इस पथराव का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
आपको
बता दें कि इस झील का 45 किलोमीटर तक का हिस्सा भारत में आता है जबकि 90
किलोमीटर का हिस्सा चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत में है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!