कहा-जनता की सेवा करना एवं संगठन को मजबूती प्रदान करना मेरा लक्ष्य
![]() |
| नरेन्द्र कुमार आर्य |
शिवपुरी। भारतीय राज्य प्रशासनिक सेवा पुलिस के पूर्व अधिकारी डीएसपी से सेवानिवृत्त एवं बदरवास मंडल के महामंत्री और जिला प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार आर्य को भाजपा शिवपुरी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रघुवंशी एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ की अनुशंसा पर अनु. जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरज केरो द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिवपुरी का अध्यक्ष बनाए जाने पर संभागीय संगठन मंत्री श्री बरुआ और प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री कैरो तथा भाजपा शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री रघुवंशी का आभार व्यक्त किया। नरेन्द्र कुमार आर्य कुशल संगठक एवं सहज सरल प्रतिभा के धनी है और संगठन के एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने वर्तमान में महामंत्री बदरवास का बड़ी खूबी से दायित्व निभाया है। श्री आर्य ने बताया कि डीसीपी के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह भाजपा में शामिल हो गए और पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री आर्य ने बताया कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। बकौल श्री आर्य, मैं संगठन का एक वफादार सिपाही हूं और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करूंगा, साथ ही जनता की सेवा करना एवं गरीबों के हितों के लिए कार्य करना भी मेरी पहली प्राथमिकता होगी। श्री आर्य के अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![]() |
| श्री आर्य का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी |
भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवंशी ने किया स्वागत
भाजपा अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी द्वारा नरेन्द्र कुमार आर्य को जिलाध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया।








Be First to Comment